नवगछिया : इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव के फूलचन मंडल की पत्नी 65 वर्षीय फुल कुमारी देवी एवं झाखो मंडल की 8 वर्षीय पुत्री सुनीता कुमारी की नदी में डूबने से मौत हो गई है. दोनों के बीच आपस में दादी और पोती का सम्बन्ध था. दुर्घटना के बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों ने नदी में शव की खोजबीन शुरू की काफी खोजबीन के बाद सबसे पहले सुनीता कुमारी का शव नदी में मिला मगर फूल कुमारी देवी की शव नदी की तेज धारा में काफी दूर बह जाने के कारण इनके शव को ढूंढने में की मशक्कत करना पड़ा काफी मशक्कत के बाद दुर्घटनास्थल से काफी दूर पर शव मिला.

दुर्घटना के बाद लोगों ने इसकी सूचना इस्माइलपुर पुलिस को दी. घटना की सूचना पाकर इस्माइलपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानिय गोताखोर मनोज मंडल को सब की खोज के लिए लगाया गया. दोनों मृतक के शव मिलने के बाद शव को नवगछिया स्थित अनुमंडलीय अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. जहां पर शव का पोस्टमार्टम होने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. इस बाबत इस्माइलपुर थाने में यू डी केस दर्ज किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार दोनों दादी पोती अपने पशु का घास लाने के लिए नदी के पार गई थी. जिस समय घास लाने के लिए दोनों बहियार जा रही थी. उस समय नदी में पानी काफी कम था. जब दोनों दादी पोती घास लेकर वापस लौटी तो नदी का जलस्तर नदी में आई बाढ़ के कारण जलस्तर काफी बढ़ गया था.

जिस का अंदाजा दोनों दादी पोती को नहीं लग पाया और नदी पार करने के दौरान दोनों दादी पोती का पैर फिसल जाने के कारण गहरी खाई में चली गई. जिसके फलस्वरुप दोनों की डूबने से मौत हो गई. बताया जाता है कि सुनीता कुमारी स्थानीय सरकारी विद्यालय में तीसरी वर्ग की छात्रा थी. इसके अलावे झाखो मंडल को दो पुत्र है ।एक ही परिवार है कि एक ही परिवार के 2 लोगों की मौत के बाद मृतक के परिजनों के ऊपर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है. घर में मातम छाया हुआ है. परिजनों का रो रो कर बुरा हो गया है. इसके फलस्वरुप इस्माइलपुर पूरे गांव का माहौल भी गमगीन हो चुका है. इस घटना पर इस्माइलपुर पंचायत के मुखीया मनोहर मंडल ने गहरा दुख प्रकट किया है. और मृतक के परिजनों को सांत्वना दी. इस बारे में मुखिया मनोहर मंडल ने कहा कि घटना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है. जिला पार्षद विपिन कुमार मंडल व पूर्व मुखिया मनोहर मंडल ने तत्काल मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि देने की माँग की है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu
jojobet giriş, jojobet giris, jojobet, jojobet guncel giris
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil