नवगछिया: मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया जागृति महिला शाखा के द्वारा मारवाड़ी विवाह भवन में हर साल की भांति इस बार भी हरियाली तीज महोत्सव 2017 का भव्य आयोजन किया गया। जिसका उद्धघाटन माननीय नगर पंचायत अध्यक्ष श्री मति प्रीति देवी ने किया।

उद्धघाटन संयुक्त रूप से किया गया जिसमें समाजसेवी पवन सर्राफ, अजय रूंगटा, मंच संरक्षक अभय प्रकाश मुनका, प्रांतीय अधिकारी रितु खेंतान, मंडलीय उपाध्यक्ष आलोक बजाज , पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष सरिता बजाज, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डब्लू यादव मौजूद थे। इस आयोजन में आयोजित coin प्रतियोगिता में बुलबुल वर्मा विजेत रही वही कोमल भालोटिया उपविजेता बनी ,फोटोफ्रेम सजाओ प्रतियोगिता में शालू शर्मा प्रथम स्थान, प्राची सर्राफ द्वितीय स्थान और अनन्या सर्राफ तृतीय स्थान प्राप्त की, ज्वेलरी पहनों प्रतियोगिता में निशा चोधरी प्रथम स्थान, खुशबु चौधरी द्वितीय स्थान और सोनी सर्राफ तृतीय स्थान प्राप्त की, फैशन शो प्रतियोगिता में तनीषा भगत प्रथम स्थान, वैष्णवी यादुका द्वितीय स्थान, ईशा मावंडिया को तृतीय स्थान प्राप्तकिया जिसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही बच्चों ने कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबों का मन मोह लिया। सभी सम्मिलित बच्चों को उत्साह बढ़ाने के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आयोजन को भव्य मेले का रूप देने के लिए कई प्रकार के स्टॉल जिसमें राखी, गिफ्ट आइटम, कुर्ती व् अन्य सामग्री के साथ- साथ चटपटी चाट एवं ठंडे पेय का भी व्यवथा की गयी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान एवं सचिव कंचन खेमका के धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखाध्यक्ष बबीता वर्मा, वीणा चौधरी,सीमा गाड़ोदिया, कविता अग्रवाल, दीप्ती रूंगटा, खुशबू रूंगटा, रश्मि सर्राफ, पूनम सर्राफ, वीणा सर्राफ, चित्रा टिबरेवाल, सपना शर्मा, सोना शर्मा, सीमा चौधरी, रितु चिराणियां,शालिनी चौधरी, पूजा रूंगटा, बबीता केडिया, रिंकी शर्मा और सुमित्रा केडिया की भूमिका अहम रही। इस कार्यक्रम में जागृति शाखा सदस्यों ने यह संकल्प लिया के वे सृजनात्मक कार्यक्रम को आयोजित कर समाज के पिछड़े लोगों को मुख्य धारा में जोड़ने का प्रयास करेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *