गोपालपुर: भवन निर्माण विभाग की ओर से गोपालपुर प्रखंड में बनने वाले प्रखंड सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र (आईटी भवन) के लिए दोबरा टेंडर जारी किया गया है। 6.50 करोड़ आईटी भवन के लिए पूर्व में जारी टेंडर सिंगल टेंडर होने के कारण दोबारा जारी किया जा रहा है।
Total Downloads: 70
विभाग के कार्यपालक अभियंता रामाज्ञा कुमार ने बताया कि योजना के तहत भवन में जलापूर्ति और बिजली का कार्य भी होगा। सात अगस्त को तकनीकी बीड जारी होगा। फाइनेंसियल बीड 16 अगस्त को होगा। इसके बाद टेंडर फाइनल होगा।

कार्यपाल अभियंता रामज्ञा कुमार ने बताया भवन में पंचायतों को डिजिटलाइजेशन से संबंधित नोडल ऑफिस के अलावा पंचायत व अंचल के कई कार्यालय होगा। दो अन्य भवन जगदीशपुर और सुल्तानगंज में फाइनल हो चुका है।

