शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है. गुरुवार को हुई विभागीय बैठक के बाद सरकार के मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि तीन बार पात्रता परीक्षा में फेल होने वाले नियोजित शिक्षकों को सरकार ने हटाने का फैसला किया है. मुख्य सचिव ने बताया कि 50 से ज्यादा उम्र के शिक्षकों और अधिकारीयों को सरकार छुट्टी देगी. सरकार 50 से ज्यादा उम्र के अक्षम शिक्षकों और अधिकारीयों को वीआरएस दया जायेगा.

इसके अलावा सरकार नॉन परफार्मिंग शिक्षकों पर गाज गिराने की तैयारी कर रही है. इसके लिए शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में कमिटी का गठन किया गया है. तीन बार योग्यता परीक्षा में फेल शिक्षकों पर भी सरकार कार्रवाई करेगी. अयोग्य शिक्षकों को जल्द रिटायरमेंट देगी सरकार. उन्होंने कहा कि खराब रिजल्ट वाले स्कूलों की पहचान की गई है. शिक्षा में सुधार के लिए शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सुशील मोदी और शिक्षा मंत्री के साथ हो रही समीक्षा बैठक में बिहार की शिक्षा प्रणाली को हाईटेक करने का फैसला लिया गया है. बिहार में E-Learning’ जल्द शुरू की जाएगी. बिहार की परीक्षाओं में ऑब्जेक्टिव प्रश्नों को बढ़ाया जायेगा. शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेस कर मुख्य सचिव एके सिंह ने मीडिया को दी इन बातों की जानकारी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *