गोपालपुर : नवगछिया  अनुमंडल के गंगा व कोसी नदी के कछार में अवस्थित गोपालपुर प्रखंड में पंचायत सचिवों के पिछले कई महीनों से बिना किसी सूचना के लापता होने के कारण पंचायतों का विकास कार्य अवरुद्ध है. मिली जानकारी के अनुसार गोपालपुर प्रखंड में नौ पंचायत हैं. जिनमें से दो पंचायत सचिव व एक जनसेवक के बीच पंचायतों का बटवारा किया गया .

लेकिन पंचायत सचिव खगेन्द्र पासवान व जनसेवक मोती लाल राम पिछले कई महीनों से अपने-अपने पंचायतों के कार्यों का निष्पादन करने नहीं आ रहे हैं. जिस कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी योजना नाली-गली योजना का कार्य शुरु भी नहीं हो पा रहा है. जबकि पंचायतों के खाते में सरकार द्वारा राशि भेज दी गई है.

बीडीओ डा रत्ना श्रीवास्तव ने बताया कि पंचायत सचिव खगेन्द्र पासवान व जनसेवक मोती लाल राम के द्वारा अबतक एलपीसी भी जमा नहीं किया गया है. जिस कारण वेतन भी इनको  नहीं मिलता है.ऐसे में बिना वेतन के इनका परिवार कैसे चलता है .यह भी जाँच का मामला है. बीडीओ डा रत्ना श्रीवास्तव मे बताया कि पंचायत सचिव खगेन्द्र पासवान व जनसेवक मोती लाल राम का पता करने हेतु संबंधित थाने को लिखा गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *