कई राज्यों में महिलाओं की चोटी कटने की घटना से सभी सकते में है। ऐसे में शासन से लेकर प्रशासन तक इसका सच जानने की कोशिश में लगा हैं। कानपुर के जीव वैज्ञानिक ने इस पर रिसर्च किया तो चौंकाने वाला सच सामने आया है।

जीव वैज्ञानिक डॉ. संगीता आर्या ने बताया कि चीन, भारत पर जैविक हमला कर रहा है जिसके चलते ऐसी घटनाएं देश में सामने आ रही है। माना जा रहा है कि भारत का सबसे बड़ा दुश्मन चीन यानि कि ड्रैगन ने अब भारत पर सामने से हमले की बजाए अब जैविक हमला शुरू कर दिया है। चीन ने भारत में मैकी नाम का कीड़ा छोड़ दिया है, जो देश में लोगों में दहशत फैलाए हुए है।

कानपुर की जीव वैज्ञानिक के रिसर्च में इस कीड़े की पहचान हुई है जो लोगों में फैली दहशत का कारण है। हालांकि उन्होंने इस पूरे मामले पर और शोध की आवश्कता जताई है। मैकी नाम के कीड़े ने फैलाई है दहशत ! कानपुर की जीव वैज्ञानिक डॉ संगीता आर्या ने बताया कि मैकी नाम का कीड़ा ताइवान में बहुतायत में पाया जाता है। चीन की एक ई बे नाम की ऑनलाइन साइट इस कीड़े को बेंच रही है। यह कीड़ा पेड़ों की छाल खाता है और महिलाओं की चोटियों पर हमला करता है और उसे खाता है।

जो चोटियां कट रही है आशंका है कि यही मैकी नाम कीड़ा ही लोगों के बाल काट कर खा रहा है। उन्होंने बताया कि ये एक शोध का विषय है हम जल्द ही उन सभी क्षेत्रों में जाएंगे और शोध करेंगे कि यहां का वातावरण इसके लिहाज से कितना सहज है। जिन इलाकों में ये कीड़ा बहुतायत में पाया जा रहा है वहां ये पेड़ों की छाल के साथ बालों को भी खा सकता है।

इस कीड़े के जो माउथ पार्ट्स होते हैं वो हंसिये के आकार के होते है जिससे ये किसी भी चीज को आसानी से काट सकता है। सोशल मीडिया में भी फैली इस कीड़े की दहशत गौरतलब है कि इस कीड़े को लेकर सोशल साइट्स पर भी प्रचार चल रहा है। जिसके बाद कानपुर की इस महिला जीव वैज्ञानिक ने इसके बारे में पूरी जानकारी जुटाई है। उन्होंने इस घटना में चीन का पूरा हाथ होने का दावा किया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *