नारायणपुर – प्रखंड के नगड़पारा पुरब भ्रमरपुर पंचायत के सतियारा गांव में मुर्गा फार्म व्यवसाई बिंदेशवरी साह, पंकज साह, टुनटुन साह से गांव के अपराधी मुन्ना मंडल एवं चंद्र किशोर उर्फ भुत्था मंडल व्यवसाई से प्रति किलो पाँच रुपये रंगदारी जितने किलो बिक्री प्रतिदिन आठ बजे तक पहुंचाने नहीं तो हत्या करने की धमकी दे रहे थे.
Total Downloads: 78
बुधवार की दोपहर बिंदेशवरी साह के मुर्गा फार्म पहुंच दोनों आरोपी ने उनके पुत्र बड़ेलाल साह के उपर रंगदारी नहीं देने पर पाँच चक्र गोली हवा में चलाई .गोली चलते ही पुरे ग्रामीण दहशत में आ गया

ग्रामीणों की सुचना पर मौके पर पहुंचे बिहपुर सर्किल इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में बिहपुर व भवानीपुर पुलिस ने आरोपियों के घर पर दबिश दी साथ ही ग्रामीणों के सहयोग से दोनों आरोपियों को खदेड़ा जो मकई लगे बगीचे से पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा. घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखा बरामद की है. वहीं बिहपुर थानाध्यक्ष रामबिचार सिंह ने बताया कि सतियारा निवासी बड़ेलाल साह ने गांव के ही मुन्ना मंडल, चंद्र किशोर उर्फ भुत्था मंडल के विरुद्ध रंगदारी व गोलीबारी को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई हैं. आरोपी को गिरफ्तार कर कानुनी शिकंजा लगाया जाएगा.

