भागलपुर : सरकारी राशि घोटाला मामले में कुल सात लोग गिरफ्तार किए गए हैं। गिरफ्तार लोगों में जिला प्रशासन के एक पदाधिकारी, कर्मचारी, समेत सृजन और बैंक से जुड़े व्यक्ति शामिल हैं।
Total Downloads: 79
इस बात की पुष्टि आर्थिक अपराध इकाई के आईजी जेएस गंगवार ने दी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पटना से इओयू की और एक्सपर्ट टीम को बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान जरूरत होने पर और टीमों को भेजा जाएगा।

उन्होंने बताया कि बैंक का फर्जी पास बुक प्रिंट करने के वाले दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह से दो लैपटॉप को पुलिस ने जब्त किया है। इओयू की टीम लैपटॉप का डाटा खँगाल रही है। गंगवार ने बताया कि इस मामले में कई बैंक, सृजन संस्था और जिला प्रशासन के कर्मी और पदाधिकारी चिह्नित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी राशि के गबन की भरपाई के लिए बैंक के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा। इसके अलावा इसमें शामिल लोगों पर सरकारी राशि के गबन का मामला चलेगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में और भी मामले दर्ज होंगे। जिसकी जानकारी आगे दी जाएगी।

