भागलपुर : शुक्रवार को बरारी थाना क्षेत्र के सुरखीकल में सुंदरवती महिला महाविद्यालय की छात्रा को बाइक सवार युवकों ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल छात्रा को जेएलएनएमसीएच में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस का खोखा बरामद किया है। सूचना मिलने पर पूर्णिया से उसके माता-पिता व भाई अस्पताल पहुंचे। लेकिन गोली मारे जाने के कारण का खुलासा नहीं हो सका है। जितनी मुंह उतनी बातें हो रही हैं।

एसएम कॉलेज के सत्र 2015-17 के बीएड की छात्रा आकांक्षा मौर्य ने बताया कि पूर्णिया से वह सुबह करीब सात बजे भागलपुर के लिए बस पर बैठी। दिन के करीब दस बजे भागलपुर पहुंची। रिक्शा नहीं मिलने के कारण वह पैदल ही सुरखीकल आ रही थी। अपने निवास स्थान भगत सिंह गली जाने से पहले राढ़ी बांधव समिति के केंद्रीय कार्यालय के समीप पहुंचते ही पीछे से किसी ने उसे गोली मार दी। जिसे वह पहचान नहीं सकी। उसने मुंह को कपड़े से ढंक रखा था।

घटना के बाद बाइक पर सवार हो भागे तीन युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुरखीकल में बाइक पर सवार तीन युवकों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया है। दो युवक बाइक पर बैठे थे, एक ने गोली चलायी। गोली छात्रा को लगी तो वह गिर पड़ी। उसका चश्मा टूट गया। युवक ने दूसरी गोली मारने की कोशिश की लेकिन पिस्टल में गोली फंस गई। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार हो भाग निकले।

छात्रा ने दिखाया दम, मांगी मदद

गोली लगने के बाद छात्रा ने हिम्मत नहीं हारी। उसने एक मोटर साइकिल चालक से खुद को अस्पताल पहुंचाने की गुहार लगाई। एक व्यक्ति उसे मोटर साइकिल से अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। हालाकि पुलिस अभी तक मामले में कारणों का पता नहीं लगा सकी है।

– पुलिस ने परिजनों को दी सूचना

अस्पताल पहुंचने पर पुलिस पहुंची और छात्रा के मोबाइल से अभिभावकों को इसकी सूचना दी।

गोली चलाने वाले के सिर बाल नहीं

आकांक्षा ने बताया कि उसे गोली मारने वाले युवक के सिर पर बाल नहीं थे। वह करीब 35 वर्ष का था। देखने के बाद उसे पहचान सकती है।

———बॉक्स के लिए——

– एसएम कॉलेज में विचलित हुई शिक्षिकाएं

प्रेस प्रतिनिधियों की सूचना के बाद एसएम कॉलेज की शिक्षिकाएं विचलित हो गई। आभा पूर्वे, श्रुति, आंचल आदि शिक्षिकाएं एक स्वर में बोल उठीं कि आकांक्षा अच्छे स्वभाव की है। उसकी शिकायत कभी नहंी मिली। वह मिलनसार है। उसे आज बीएड का असाइनमेंट जमा करना था, इसलिए वह पूर्णिया से आ रही थी। आकांक्षा की सहेली ममता या अन्य सहेलियों ने गोली मारने के कारणों पर आश्चर्य व्यक्त किया है।

– पूर्णिया से जुड़े हो सकते हैं तार

आकांक्षा के पिता घटना को देख अचंभित हैं। उन्हें कुछ समझ में नहीं आ रहा कि उनकी बेटी की हत्या आखिर कौन और क्यों करना चाहता है। उन्होंने बताया कि आकांक्षा की शादी तय हो गई है। उन्होंने संभावना व्यक्त किया है कि इस घटना के तार पूर्णिया से जुड़े हो सकते हैं। लेकिन इस परिस्थिति में वह कुछ सोच नहीं पा रहे।

गुलाब बाग में पिता हैं बड़े व्यवसायी

अकांक्षा मौर्य सदर थाना क्षेत्र के राजेन्द्र नगर स्थित इमली टोला की रहने वाली है। उसके पिता राजदेव गुलाबबाग मार्के¨टग यार्ड के आलू पट्टी में आलू-प्याज का बड़ा कारोबार है। वे सपरिवार इमली टोला स्थित अपने मकान में रहते हैं।

पड़ोसी से हुआ था विवाद

एक माह पूर्व राजदेव का कुत्ता पड़ोस के राजीव ¨सह की पत्नी को काट लिया था। जिसको लेकर दोनों परिवारों में विवाद चल रहा था। घटना की शिकायत राजीव ¨सह ने पत्नी के साथ एसपी कार्यालय जाकर की थी। उन्होंने कहा था कि राजदेव वर्मा का कुत्ता उसके परिवार के लोगों को बराबर काट लेता है। कुत्ता को हटाने या संभाल कर रखने की बात कहने पर विवाद खड़ा हो जाता है। शिकायत पर एसपी ने सदर थाना को मामले की जांच करने का आदेश दिया था। एसपी के आदेश पर सदर थाना पुलिस ने एक अगस्त को जांच कर दोनों के बीच उत्पन्न विवाद का समझौता करा दिया था। मामले में सदर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि राजदेव राय और राजीव ¨सह के बीच कुत्ता काटने और पानी बहाने को लेकर आपसी विवाद चल रहा था। जिसे समझौता के माध्यम से निपटा दिया गया था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *