खरीक : पीएचसी में नया एंबुलेंस आने से मरीजों ने ली राहत की सांस खरीक प्रतिनिधि खरीक प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरीक में तकरीबन 5 साल के बाद नया एंबुलेंस आने से पीएससी में भर्ती होने वाले मरीजों ने राहत की सांस ली है.
Total Downloads: 78
स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पीएससी प्रबंधक और प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी को इसके लिए धन्यवाद दिया है. मालूम हो कि खरीक पीएचसी में एंबुलेंस नहीं रहने से अक्सर रेफर होने वाले मरीजो को पीएससी के बाहर घंटों इंतजार करना पड़ता था. कई बार ऐसा भी देखा गया निजी वाहन की आस में मरीज पीएससी के गेट पर ही दम तोड़ देते थे अचानक दुर्घटना हो जाने और उसके बाद पीएससी में भर्ती होने वाले मरीजों के पास धन संकट होता था.

जख्मी मरीजों को निजी वाहन करने को कहा जाता था. जिन मरीजों के परिजन आ जाते थे .वे कठिनाई से मुंह मांगी रकम देकर निजी वाहन से मरीजों को अपने खर्च पर जेएलएनएमसीएच रेफर करने पर जाते थे .लेकिन ऐसे मरीज जिनके कोई भी परिजन नहीं आते वैसे मरीजों को पीएचसी से बाहर रेफर के लिए निजी वाहन हेतु अपने परिजनों का घंटों इंतजार करना होता था. इसमें कई मरीजों की जान भी चली जाती थी .अब एंबुलेंस आने से रेप पर होने वाले मरीजों को काफी सहूलियत होगी और क्षेत्र के लोगों को मरीजों को रेफर करने में कठिनाई नहीं होगी.

