नवगछिया : नेपाल बराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के फल स्वरुप कोसी नदी के जलस्तर में भारी उफान आ गया है। मदरौनी में कोसी नदी वर्तमान में अपने जलस्तर खतरे के निशान 31.41 से ऊपर बह रही है।
Total Downloads: 329
आज सुबह में कोसी का जलस्तर 31.38 था। शाम होते-होते यह 31.38 से बढ कर 31.42 पर चला गया ।कोसी नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के फलस्वरुप अपने खतरे के निशान से ऊपर चले जाने के कारण कौशकीपुर सहौरा पंचायत के सहौरा, मदरौनी पंचायत के मदरौनी एवं साधुआ चापर पंचायत के सधुआ ,चापर ,आदि गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है।

बाढ़ का पानी गांव में प्रवेश कर जाने के कारण तीनों पंचायतों के सैकड़ों घरों में पानी घुस गया ह। जिसके फलस्वरुप हजारों की आबादी प्रभावित हो गई है।

लोग अपनी जान माल की सुरक्षा के लिए अपने परिवार के साथ ऊंचे स्थानों पर शरण लेने के लिए गांवों से पलायन करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा बाढ़ का पानी क्षेत्र के कई विद्यालयों में घुस गया है। जिसके कारण विद्यालयों में मनाया जाने वाले स्वतंत्रता दिवस का पर्व भी बाधित होने की आशंका प्रबल हो गई है।

