नवगछिया : नवगछिया में स्वतंत्रता दिवस की सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. आज नवगछिया के सभी संस्थानों में शान से तिरंगा फहराया जायेगा.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 78
जानकारी के अनुसार नवगछिया अनुमंडल में सुबह नौ बजे, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय नवगछिया में 9.45, अनुमंडल कारा नवगछिया 10 बजे, कृषि उत्पादन बाजार समिति 10.10 में, पुलिस लाइन नवगछिया में 10.20 में,

आदर्श थाना नवगछिया में 10.35 में, अनुमंडल अस्पताल में 10.45 में, श्रीगोपाल गौशाला नवगछिया, नगर पंचायत नवगछिया में 11.15 बजे झंडोत्तोलन किया जायेगा. इस अवसर पर नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी डा आदित्य प्रकाश जनता के नाम संदेश देंगे.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

