एक युवक का लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कई दिनों से युवती और उसकी मां प्रेमी से पैसे की मांग कर रही थी। प्रेमी रात को पैसे लेकर उसके घर पहुंचा ही था, इस दौरान ग्रामीणों की नजर उसके उपर पड़ गई।

ग्रामीणों ने युवक पर चोरी का आरोप लगाते हुए पहले तो जमकर धुनाई की और उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। युवक खगडि़या के नगर थाना अंतर्गत मथुरापुर का रहने वाला है। उसे पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गिरफ्तार युवक मनीष कुमार महतो ने बताया कि मुफस्सिल थाना अंतर्गत एक गांव की युवती से उसे प्रेम था। कई दिनों से मां-बेटी पैसे की मांग कर रही थी। शनिवार की रात उसे पैसा देने गया तो चोर-चोर हल्ला करने लगा।

ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि युवक को हिरासत में लिया गया है। उपचार को लेकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *