नवगछिया: राजद नेता बाहुबली बिनोद यादव यादव हत्याकांड साथ अन्य कई जघन्य मामले के आरोप में भागलपूर केंद्रीय कारावास में बंद गोपालपुर थाना क्षेत्र के लत्तरा निवासी शातिर पुरुषोत्तम यादव उर्फ छोटवा का सोसल मिडिया पर एक आवेदन वायरल हुआ है

जिसमे छोटवा द्वारा सेंटर जेल भागलपूर में अपने जान का खतरा बताया है. अपने आवेदन में छोटवा ने लिखा है कि उसे किसी प्रसासनिक धारा के केंद्रीय जेल में पिछले चार महीनो से सेल में बंद कर रखा गया है, खाने में सुखी रोटी दी जा रही है, इसके अलावा जेल में बंद अन्य कैदियों से दूर रखा गया है. जेलर बिंदेश्वरी राय द्वारा मुझे टॉर्चर किया जा रहा है.

मेरे द्वारा इन बातों का विरोध करने पर जेलर द्वारा मुझे प्रताड़ित किया जाता है. साथ ही मुझे यह कहता है कि तुम्हे  इसी सेल में सरा देंगे. इसके अलावा छोटवा द्वारा आवेदन में कहा गया कि जेलर और बिनोद यादव के परिवार की मिलीभगत से मुझे जान का खतरा है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *