नवगछिया : सृजन फर्जीवाड़ा की जांच अब नवगछिया पर भी पड़ने वाली है. भागलपुर के बाद अब नवगछिया के बैंकों में सृजन खाते की जाँच की जा रही है. बैंकों से खाताधारियों की सम्पत्ति का ब्यौरा निकाला जा रहा है.

शुक्रवार को नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी डॉक्टर आदित्य प्रकाश ने बताया कि नवगछिया में सृजन के खाते को खंगाला जा रहा है, सृजन के नाम पर कबोले गए खाते की जानकारी को इकठ्ठा किया जा रहा है जिसके रिपोर्ट को आगामी 28 तारीख को जिला में सौप दिया जायेगा. वहीं उन्होंने बताया कि वर्ष 2004 में जिला के आदेश से सृजन के नाम पर कुछ खाता खोला गया था जिसे जिला के आदेश पर ही वर्ष 2008 में बंद भी कर दिया गया था.

इसके अलावा उन्होंने कहा कि सृजन से जुड़े खाता के ट्रांजक्शन , पासबुक, स्टेटमेंट के जाँच में अब तक सब मैच कर रहा है.हालांकि जाँच अभी ख़त्म नहीं हुई है. 28 तारीख तक सभी खातों की जाँच कर ली जायेगी. मालूम हो की पिछले रविवार 20 तारीख को कॉपरेटिव बैंक प्रबंधक को सृजन फर्जीवाड़ा मामले में भगलपुर से आयी टीम द्वारा नवगछिया पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया था.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *