नवगछिया : नवगछिया एसपी आवास के पास नेशनल हाइवे 31 पर बकरी लदी टाटा पिकउप वेन पलटने से छह लोग घायल हो गए. घटना शुक्रवार सुबह करीब छह बजे की है जब बकरी खरीद बिक्री करने वाले व्यपारी टाटा पिकउप वेन बीआर 10 जी 7135 बकरी लेकर खगरिया जिला के गोगरी से पूर्णिया जिला के गुलाबबाग मंडी में बकरी बेचने ले जा रहे थे

इसी दौरान नवगछिया नेशनल हाइवे एसपी आवास के सामने ट्रक को ओवर ट्रेक करने के दौरान पलट गई. वेन पलटने के बाद वेन में मौजूद गोगरी निवासी 40 वर्षिय मोहम्मद शाहबुद्दीन, मोहम्मद मुनाजिर 30 वर्ष, मो मंजीर, मो सोहराब, मो निहान सहित छह लोग घायल हो गए. स्थानीय लोगों द्वारा नवगछिया पुलिस को सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुची पुलिस द्वारा सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल पहुचाया गया.

अनुमंडल अस्पताल में मो शाहबुद्दीन, मो मुनाजिर, मो मंजीर, मो सोहराब की स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद भागलपूर मायागंज रेफर कर दिया गया. वहीं अनुमंडल अस्पताल में घायलों ने बताया कि ट्रक को ओवरट्रेक करने के कारण यह हादसा हुआ है. वहीं उन्होंने बताया कि वे गोगरी से 130 बकरी लेकर चला था, हादसे के बाद स्थानीय लोगों द्वारा लगभग 50 बकरी को लूट भी लिया गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *