नारायणपुर – प्रखंड मुख्यालय नारायणपुर मैं गुरुवार को दोपहर बाद जयपुर चुहर पुरब पंचायत के बलाहा निवासी दिलीप यादव ने नि:शक्ता पेंशन के बारे में  जानकारी हासिल करने व आँनलाइन हेतू आने पर बीडीओ सतेंद्र सिंह द्वारा जाँच के दौरान फर्जी बीडीओ का हस्ताक्षर, फर्जी निर्गत संख्या एवं लेखा संख्या अंकित किया गया था.पुछताछ के दौरान चकरामी निवासी जयप्रकाश दास द्वारा एक हजार रुपये में प्रमाण पत्र बना कर दिया था.

इस संदर्भ में जब जयप्रकाश दास को प्रखंड कार्यलय बुलाकर पुछताछ की गई तो उन्होंने अपने से दस्तखत व मोहर के साथ प्रमाण पत्र अंकित करने की बात कबूल की. साथ ही उनके हाथ व पैकेट से कई दस्तावेज प्रखंड व अंचल से संबंधित कागजात मिले. जिसमें एक राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र जयपुर चुहर पुरब पंचायत के बलाहा गाँव के मो.अलाउद्दीन पिता मकबुल के नाम प्रमाण पत्र था.

इसकी जाँच अधोहस्ताक्षरी द्वारा दुरभाष पर अनुमंडल कार्यालय से जाँच की गई तो दिनांक, ज्ञांपांक 670 एवं लेखा संख्या 518/16 – 17 द्वारा अनुमंडल कार्यलय से निर्गत नहीं होने की बात कही गई. बीडीओ सतेंद्र सिंह द्वारा भवानीपुर थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश को बुलाकर जयप्रकाश दास के विरुद्ध फर्जी हस्ताक्षर, फर्जी लेखा संख्या अंकित कर प्रमाण पत्र बनाने व धोखाधड़ी के आरोप में आवेदन देकर विधीसंम्मत कार्रवाई की मांग की है.

ग्रामीणों के अनुसार जयप्रकाश प्रखंड मुख्यालय व बैंक में लंबे अर्सो से बिचौलिया का काम करता था जिसका लगभग समय प्रखंड मुख्यालय में ही बीतता था. थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने बताया कि जयप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है. प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में नवगछिया भेजा जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *