नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी जीरोमाइल के पास भारत पेट्रोल पास के पास एनएच 31 के किनारे खरी 12 चक्का ट्रक यू पी 22 टी 3458 को अपराधियों ने ट्रक के चालक व खलासी को हथियार के बल पर बंधक बनाते हुए ट्रक लूट की घटना को अंजाम दिया है. तेतरी जीरोमाइल में ट्रक को अपने कब्जे में लेने के बाद अपराधियों ने ट्रक के चालक सोम वीर घर विष्णपुर थाना अलहपुर जिला बदायूं उत्तरप्रदेश एवम सहचालक जगपाल पिता सोहन लाल घर बौरा थाना ओसाबा जिला बदायूं उत्तरप्रदेश को कटिहार जिला के मनिहारी से आगे गेंडा गांव के पास मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर ट्रक से बाहर फेंक दिया

अपराधी ट्रक लेकर फरार हो गया. घटना के बाद मंगलवार को चालक सोमवीर एवम सहचालक जगपाल घायल अवस्था में नवगछिया थाना पहुँचकर नवगछिया पुलिस को घटना के संबंध में जानकारी दी. घटना सोमवार की देर रात की है जब चालक तेतरी जीरोमाइल के पास एनएच के किनारे ट्रक को खरी कर खाना खा कर गारी में सो रहा था चालक सोमवीर ने बताया कि वह ट्रक को लेकर यूपी से पूर्णिया जिला के गुलाबबाग आया था

जहाँ आलू अंलोर्डिंग कर गुलाबबाग से केला लोडिंग करने के लिए खाली गारी को लेकर नवगछिया आया. नवगछिया आने के बाद रात हो जाने के कारण जीरोमाइल के पास गारी को सर्विस रोड में खड़ा और मैं और मेरा खलासी खाना खा कर गारी में ही सो गए. कुछ समय बाद चार की संख्या में अपराधी आये और ढक ढाका कर हमलोगों को जगाया जगने के बाद जैसे ही हमने गारी का दरवाजा खोला की दो अपराधी ऊपर चढ़ा और पिस्तौल तान दिया इस दौरान दोनों नीचे खड़े अपराधी भी गारी में चढ़ गए और हमदोनो को बंधक बना लिया

इसके बाद चारो अपराधी गारी लेकर पूर्णिया की और चले इस दौरान अपराधियों ने हमलोगों के साथ मारपीट भी की और मनिहारी से आगे बढ़ने के बाद अपराधियों ने हम दोनों को गारी से नीचे फेंक दिया और गारी लेकर भाग गया.

यूपी का ही था ट्रक

ट्रक चालक सोमवीर ने बताया कि उत्तरप्रदेश के बदायूं जिला के नवादा चौक निवासी बब्बन भाई का ट्रक है. उन्होंने बताया कि घटना की सूचना उन्होंने ट्रक मालिक को फोन कर दे दी है. घटना की सूचना पर ट्रक मालिक उत्तरप्रदेश से नवगछिया पहुच रहे है.

क्या कहते है थाना प्रभारी
नवगछिया थाना प्रभारी संजय कुमार सुधांसु ने बताया कि चालक द्वारा शिकायत करने पर पेट्रोल पम्प के सीसीटीवी को खंगाला गया है. सीसीटीवी फुटेज को देखने पर गारी की लूट जैसी वारदात प्रतीत नहीं हो रही है.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *