नारायणपुर- भवानीपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 भगवान पेट्रोल पंप के पश्चिमी भाग बोर्डर के पास गुरुवार को नवगछिया से पसराहा की और जा रही मारूति कार बी आर 10 भी 8842 बारिश की वजह से दुर्घटना ग्रस्त हो गई
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 72
जिसपर सवार खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के महद्दीपुर निवासी जितेंद्र कुमार सिंह व पसराहा निवासी बिंदेशवरी सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए. मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश पुलिस बल की साथ घटनास्थल पर पहुंच जख्मी को इलाज के लिए नारायणपुर पीएचसी पहुंचाया व परिजनों को मोबाइल से सुचना दी.

पीएचसी के डा.आँनंद मोहन ने बताया कि जख्मी खतरे से बाहर है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

