भागलपुर। बीएड कॉलेजों में नामांकित छात्रों की संख्या कम देखते हुए एक बार फिर नामांकन की तिथि नौ अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। मंगलवार को तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. नलिनी कांत झा की अध्यक्षता में सभी डीन व विवि पदाधिकारियों की बैठक हुई।

बैठक में नामांकन की तिथि नौ अक्टूबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया। नामांकन के दौरान छात्रों को 55 हजार रुपये और अगले वर्ष 50 हजार रुपये देना होगा।

बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर विवि के इस निर्णय को बीएड कॉलेज नहीं मानते हैं तो उनकी संबद्धता पर विचार किया जाएगा। आगामी बैठक नौ अक्टूबर को बुलाई गई है। डॉ. पवन पोद्दार की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में बीएड कॉलेज में हुए नामांकन की स्थिति का आकलन किया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *