नवगछिया :नवगछिया अनुमंडल सभागार में शनिवार को एसडीओ डॉ आदित्य प्रकाश की अध्यक्षता में दीपावली, काली पूजा एवं छठ पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में एसडीपीओ मुकूल कुमार, डीसीएलआर एस के अलवेला सहित सभी सीओ, थानाध्यक्ष व पंचायत प्रतिनिधि व स्थानीय विभिन्न पार्टी के नेताओं ने भाग लिया. बैठक के मौके पर एसडीओ ने थानाध्यक्षो को निर्देश दिया कि त्योहार को लेकर शांति व्यवस्था बानी रहे इसको लेकर वेसे लोग जिससे शांति व्यवस्था भांग होने की संभावना है. वैसे लोगों को चिन्हित कर उन के विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए धारा 107 की कार्रवाई कर ससमय अनुमंडल कार्यालय में भेजें. एसडीओ ने कहा कि दीपावली के मौके पर पटाखे बेचने वाले को भी अस्थायी लाइसेंस लेना अनिवार्य है. बिना लाइसेंस के पटाखे बचने वालों पर कार्रवाई होगी. वहीं काली पूजा पर स्थापित होने वाले प्रतिमा के लिए भी लाइसेंस लेना होगी.
Total Downloads: 119
इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर कलश स्थापित करने के लिए भी लाइसेंस लेना अनिवार्य है . वहीं छठ पर्व के मौके पर सभी सीओ को घाटो का निरीक्षण करने का निर्देश दिया. उन्होंने ने कहा कि घाटो पर श्रद्धलुओं की किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम होगें.जहां घाट पर गंदगी है या घाट खतरनाक है उसे पूजा करने योग्य बनाने का निर्देश दिया.

एसडीओ ने कहा कि सभी बेरिकेटिंग की जाएगी. घाटो पर नाव की व्यवस्था के साथ साथ गोताखोर व नाव पर रस्सी व लाईफ जैकेट उपलब्ध रहेंगे. एसडीओ ने कहा कि पूजा को लेकर सभी प्रखंड को पांच पांच लाईफ जैकेट उपलब्ध कराया गया है. वही नगर पंचयात क्षेत्र के सभी घाटो की साफ सफाई, रोशनी की व्यवस्था नगर पंचायत द्वारा होगी. इसके लिए उन्होंने ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को ससमय घाटों की सफाई एवं बेरिकेटिंग कराने का निर्देश दिया है.

