बिहार के सिवान जिले मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बाघड़ा गांव करवाचौथ के दिन ही सगे देवर ने एक महिला की सुहाग उजाड़ दी। रविवार को दिन में करीब साढ़े 12 बजे संपत्ति के विवाद में छोटे भाई ने ही उत्तम कुमार शर्मा (30) की हत्या कर दी।

घटना का कारण संपत्ति का विवाद बताया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सदर अस्पताल में पहुंचे रिश्तेदारों के रोने-चिल्लाने से माहौल काफी गमगीन हो गया था।

बताया गया कि उत्तम कुमार शर्मा विदेश में रहता था। उसके सास-ससुर सूरत में रहते हैं। घर आया तो पत्नी विनीता तथा दो बच्चों को घुमाने के लिए सूरत ले गया। विनीता और बच्चों को छोड़कर करीब आठ दिन पहले आया। इस दौरान वह चांप स्थित अपनी बहन के घर रह रहा था।

बहनोई मनोज शर्मा के मुताबिक रविवार को उत्तम ने कहा कि कुछ देर के लिए गांव घूम आते हैं। यह कहकर निकला। गांव बघड़ा पहुंचा तो वहां छोटे भाई अमरजीत शर्मा उर्फ पिंटू शर्मा से संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद पिंटू ने तलवार निकालकर उत्तम के शरीर पर कई वार कर दिए। उत्तम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

बताया गया कि उत्तम के माता-पिता की मौत हो चुकी है। तीनों भाई अलग-अलग रहते थे। पुलिस ने आरोपित अमरजीत शर्मा उर्फ पिंटू की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। मुफ्फसिल थाना प्रभारी अभिजीत कुमार ने बताया कि आरोपित को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

करवा चौथ के दिन विनीता हो गई विधवा
रविवार को करवा चौथ था। सुहागिनें अपने सुहाग की रक्षा के लिए व्रत की हुई थीं। विनीता भी सूरत में व्रत थी लेकिन चांद देखने के पहले ही उसके असली चांद की हत्या कर दी गई। फोन से पति की हत्या की खबर मिलते ही वह वदहवाश हो गई। उसे किसी तरह से सिवान लाया जा रहा है, ताकि कम से कम पति का अंतिम दर्शन कर सके।

मौत खींच कर ले गई बाघड़ा
सही में मौत ही उत्तम कुमार को बाघड़ा खींच ले गई। वह आठ दिनों से अपनी बहन के घर चांप रह रहा था। इस दौरान किसी दिन उसका मन अपने गांव जाने को नहीं हुआ। रविवार को अचानक उसने गांव जाने की इच्छा जाहिर की तो बहन और बहनोई ने जाने दिया। उनको क्या पता था कि वहां छोटा भाई ही उसकी जान का भूखा बैठा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *