भागलपुर : क्षेत्रीय मौसम निदेशालय पटना एवं बिहार कृषि विश्वविद्यालय मौसमी वेधशाला के वैज्ञानिकों ने अलर्ट जारी कर आज और कल तेज बारिश की संभावना जताई है। वैज्ञानिकों ने कहा है कि इस दौरान गरजेगा बदरा और बिजली भी चमकेगी।

तेज बारिश होने का कारण बंगाल की खाडी में मजबूत साइक्लोनिक सर्कुलर बनाना बताया जाता है।

इधर हवा में नमी की मात्रा भी करीब 90 फीसद बनी हुई है। पूर्वी हवा की गति काफी धीमी है।

इधर बीते पांच दिनों से लोग उमस भरी गर्मी झेल रहे हैं। बारिश के बाद राहत मिलने की उम्मीद है।

बारिश रबी फसल के लिए बनेगा वरदान

नोडल पदाधिकारी सह कृषि वैज्ञानिक ने कहा कि होने वाली बारिश रबी फसल के लिए वरदान साबित होगा। खेतों में रबी की बुआई के लिए नमी की कोई कम नहीं होगी। उत्पादन लागत भी घटेगा। पर खरीफ फसल को इस बारिश से नुकसान भी हो सकता है। तेज हवा चली तो खेत में खड़ी धान की फसल गिर जाने से उत्पादकता प्रभावित होगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *