नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी 50 वर्षीय अनिल यादव की हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से मौत हो गई. मिली जानकारी अनुसार मृतक गुरुवार सुबह में अपने घर से शौच करने के लिए समीप के बैहयार जा रहे थे. रास्ते में वे एक बांस के अड्डे से गुजर रहे थे. बांस में पहले से समीप के 11000 वोल्ट के तार से सटे होने के कारण उसमें हाईटेंसन करंट प्रवाहित हो रहा था .मृतक दुर्भाग्यवश बांस में सट गया जिससे कि वह बुरी तरह झुलस गए.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 119
चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर समीप के लोग दौड़े और झुलसे हुए अवस्था में उसे नवगछिया स्थित अनुमंडलीय अस्पताल ले गए. जहां चिकित्सकों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया . रंगरा पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजनों को सौंप दिया .घटना के बाद मृतक के परिजनों के घर में कोहराम मचा हुआ है.परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

