नवगछिया : नवगछिया एसडीओ डॉ आदित्य प्रकाश ने सोमवार को गोपालपुर प्रखंड के प्रमुख छठ घाट का निरीक्षण किए इस मौके पर गोपालपुर बीडीओ डॉ रत्ना श्रीवास्तव, इस्माईलपुर बीडीओ श्वेता कृष्णन व गोपालपुर थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह मौजूद थे. एसडीओ ने कहा कि मुख्य रूप से बेरिकेटिंग व लाइटिंग की व्यवस्था का निरीक्षण था.

उन्होंने बताया कि बेरिकेटिंग व लाईटिंग को मंगलवार को गोपालपुर प्रखंड में पंचायत प्रतिनिधियों व पूजा समिति के साथ बैठक बीडीओ करेंगे. वहीं उन्होंने कहा कि जहां घाट खतरनाक है वहां घाट पर लाल झंडा लगाया जाएगा एवं मयकिंग कर लोगों को सूचित किया जाएगा. खतरनाक घाटो पर चौकीदार की भी प्रतिनियुक्ति की गई है. इसके अलावा घाट पर गोताखोर भी रहेंगे.

घाट पर नाव की व्यवस्था रहेगी जिसपर लाइफ जैकेट भी रहेंगे. जहां लाईफ जैकेट कम रहेंगे वहां टायर की भी व्यवस्था रखने का निर्देश दिया गया है ताकि दुर्घटना होने पर तत्काल बचाव किया जा सके. वहीं उन्होंने कहा कि मंगलवार को प्रथम हॉप में नारायणपुर प्रखंड व सेकेंड हॉप में नवगछिया प्रखंड एवं नगर के घाटो का निरीक्षण किया जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu
jojobet giriş, jojobet giris, jojobet, jojobet guncel giris
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil