नवगछिया : चार दिवसीय सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा का अनुष्ठान मंगलवार को गंगा स्नान व कददू भात खाकर सुरु हो गया. मंगलवार को कददू भात को लेकर सुबह से ही नवगछिया अनुमंडल में विभिन्न गंगा घाटों पर गंगा स्नान को लेकर छठ व्रती महिलाओं की भीड़ उमर परी थी.
Total Downloads: 119
नवगछिया के जाह्नवी चौक गंगा घाट, गोपालपुर के बुद्धुचक गंगा घाट, रंगरा के तीनटंगा गंगा घाट, सीमावर्ती जिले कटिहार , पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा सहित इलाके के छठव्रती महिलाओं की भीड़ गंगा स्नान को लेकर उमर परी थी.

छठव्रती महिलाओं ने गंगा स्नान कर मैया गंगा एवम भगवान भास्कर की पूजा अर्चना की.घर लौटकर छठव्रती महिलाओं ने पूरी नियम व निष्ठा व श्रद्धा के साथ कददू भात बनाया. और भगवन भास्कर का अनुष्ठान करते हुए कददू भात को प्रसाद के रूप में ग्रहण किया.

