युवक की प्रेमिका से हुई अनबन के बाद उसने खतरनाक कदम उठाते हुए पंखे में फांसी का फंदा बनाया और उससे झूल गया, सुसाइड से पहले उसने सोशल मीडिया पर सुसाइड नोट लिखा जिसमें उसने अपनी हत्या का जिम्मेदार गांव की ही एक लड़की को बताया है और लिखा है कि मौत के बाद उससे बदला लूंगा।

घटना सीवान जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के पंजवार गांव की है, जहां एक 24 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। युवक ने सोशल मीडिया पर अपना सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें उसने अपनी मौत के पीछे गांव की ही एक युवती को जिम्मेवार ठहराया है।

बताया जाता है कि रघुनाथपुर के पंजवार गांव निवासी ललन शर्मा का पुत्र मनमोहन कुमार शर्मा अपने कमरे से काफी देर तक बाहर नहीं आया। घरवालों को लगा कि वह सोया हुआ है। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने और कोई आवाज नहीं आने पर घरवालों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा।

कमरे के अंदर का नजारा देख परिवार वाले बेसुध हो गए। कमरे में पंखे से फांसी लगाकर युवक झूल रहा था। आनन- फानन में घरवाले उसे चिकित्सक के पास ले गये, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *