नवगछिया : इंटर की छात्रा को विक्रमशिला पुल पर सेल्फी लेना महंगा पड़ गया। बुधवार दोपहर विक्रमशिला पुल के रेलिंग पर चढ़कर सेल्फी लेने के चक्कर में हवाई अड्डा के समीप सच्चिदानंदनगर रहने वाली युवती प्रियंका अपना संतुलन खोकर गंगा नदी में गिर गई। स्थानीय नाविकों की मदद से उसे बचाकर पुल घाट पर लाया गया।
स्थानीय लोगों द्वारा पूछने पर उसने अपना नाम-पता बताया और वहां से चली गई। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवती वहां से जा चुकी थी। घाट पर मौजूद छठ पूजा समिति के लोगों ने बताया कि युवती ने बताया कि वह पुल के रेलिंग पर चढ़कर सेल्फी ले रही थी।

इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और फिसल कर वह पानी में गिर गई। वहीं लोगों में युवती के ब्लू व्हेल गेम का शिकार होने की भी चर्चा थी।


