खगडिया : शहर के दान नगर वार्ड 5 स्थित बजरंगबली मंदिर के पास गुब्बारा भरने वाले सिलेंडर के विस्फोट होने से दो की मौत हो गयी। इस विस्फोट में आधा दर्जन से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों में दान नगर 5 निवासी महेन्द्र चौरसिया का 22 वर्षीय बेटा अजित कुमार व गोछारी पसराहा के रहने वाले 12 वर्षीय गोलू कुमार शामिल है।
Total Downloads: 192
घायलों में श्याम लाल महतो, रंजीत महतो, दीपक शर्मा , बमबम भगत, गुल्ला नुनिया, सचिन कुमार, चुनचुन पंडित शामिल हैं। सभी घायल दान नगर वार्ड 5 का ही रहने वाले है। घायलों अस्पताल पहुंचाने व उनका इलाज कराने में नगर परिषद के पूर्व सभापति मनोहर कुमार यादव व पार्षद चंद्रशेखर की अहम भूमिका रही।

इधर सूचना मिलते ही सीओ, बीडीओ, थानेदार सहित अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। सीएस डॉ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर है।

