नवगछिया: स्टेशन पर गुरुवार को राजधानी एक्सप्रेस के एक ही बोगी में वर्तमान राजद सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन सवार थे. सुबह निर्धारित बोगी के पास भाजपा के कई कार्यकर्ता शाहनवाज हुसैन के अगुवानी में खड़े थे तो सबसे पहले बोगी से सांसद बुलो मंडल उतरे फिर शाहनवाज हुसैन उतरे.
Total Downloads: 386
इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सांसद का अभिवादन करना चाहा लेकिन सांसद मुस्कुराते हुए जदयू जिलाध्यक्ष चंदेश्वरी प्रसाद सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल का अभिवादन अपने अंदाज में स्वीकार किया और स्टेशन पर ही मौजूद राजद कार्यकर्ताओं की टोली की ओर बढ़ गए. इस दौरान शाहनवाज हुसैन भी मुस्कुरा रहे थे. इस मामले का वीडियो गुरुवार को सोसल मीडिया पर वायरल भी था.


