मधेपुरा जिले में लोक आस्था व सूर्योपासना के चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा के मौके पर जिले के पुरैनी प्रखंड मुख्यालय स्थित पुरणधरनाथ मंदिर परिसर स्थित छठ घाट पर गुरमीत राम रहीम और उसकी हनीप्रीत की सेल्फी लेती मूर्ति लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस मूर्ति को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

लोगों ने पुरैनी के पुरंधरनाथ मंदिर परिसर में रामरहीम और हनीप्रीत की मूर्ति देखने के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और बवाल मचाने लगे। लोगों का कहना था कि कई देवी-देवताओं की कतार में गुरमीत राम रहीम के साथ हनीप्रीत की सेल्फी लेती मूर्ति किस लिए लगाई गई, यह हमारा अपमान है।

सेल्फी लेती मूर्ति 

जानकारी के मुताबिक चार दिवसीय महापर्व के दौरान भक्ति-भाव में लीन स्थानीय लोगों ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया लेकिन कल शुक्रवार को छठ समाप्त होने के बाद मंदिर परिसर में बलात्कार के दोषी गुरमीत राम रहीम और कथित बेटी हनीप्रीत की सेल्फी लेती मूर्ति देख कर लोग अवाक रह गए।

आस्था के साथ खिलवाड़ का आरोप

आक्रोशितों ने आयोजकों पर भक्ति-भाव के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल काटा। हालांकि, ऐन वक्त पर पुरैनी के अंचल अधिकारी अशोक कुमार मंडल ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर तत्काल गुरमीत राम रहीम और हनीप्रीत की मूर्ति हटावाई जिसके बाद मामला शांत हुआ।

बताया जाता है कि पूरे मामले पर आयोजकों ने सफाई देते हुए कहा है कि किसी की आस्था को ठेस पहुंचाना नहीं बल्कि हास्य के दृष्टिकोण से दोनों की मूर्तियां स्थापित की गई थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *