बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने अपनी मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है. ये बदलाव आगामी सेंट-अप परीक्षा से लालू कर दिए जाएंगे. जिसके बाद से मैट्रिक के 50 फीसद प्रश्न ऑब्जेक्टिव होंगे. इस बाबत आज बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि परीक्षा के पैटर्न में किए गए बदलाव को देखते हुए बोर्ड मॉडल प्रश्न पत्र जल्द ही जारी करेगा.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 192
बोर्ड आगामी सात नवंबर को इंटर तथा 15 नवंबर को मैट्रिक का मॉडल प्रश्न पत्र जारी कर देगा. 15 नवंबर से ही मैट्रिक और इंटरमीडिएट का सेंटअप एग्जाम होगा. इसके साथ ही आनंद किशोर ने बताया कि ट्रिक के अाधे प्रश्न ऑब्जेक्टिव होंगे, जिनके जवाब ओएमआर शीट पर देने होंगे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

