नवगछिया : नवगछिया शहर में इन दिनों चोरों का आतंक परवान पर है. इस बार चोरों ने नवगछिया थाना रोड स्थित दो दुकानों में सोमवार की रात भीषण चोरी की घटना को अंजाम दे कर हजारों रुपये की नकदी उड़ा लिया है. घटना की बाबत फर्नीचर दुकानदारों नवगछिया थाना क्षेत्र के ही पकरा गांव के निवासी सौरभ कुमार जयसवाल और नवगछिया निवासी राहुल कुमार ने नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. मालूम हो कि दोनों दुकान नवगछिया थाना से महज दो सौ मीटर की दूरी पर है. टाइल्स दुकानदार राहुल कुमार का कहना है कि सोमवार को देर रात अज्ञात चोर उसके दुकान के छत का चदरा काट कर दुकान में दाखिल हुआ और काउंटर के दराज में रखे कुल अस्सी हजार पांच सौ रुपये की नकदी को चुरा लिया.
Total Downloads: 117
दुकानदार का कहना है कि सुबह जब उन्होंने दुकान खोला तो उन्हें घटना के बारे में जानकारी मिली. उन्होंने सीसीटीवी कैमरा खंगाला तो देखा कि एक 20 से 25 वर्ष का लड़का जो हाफ पेंट पहना हुआ था, उसने दुकान में चोरी की है. चोर ने अपना मुंह ढ़ंका हुआ था जिससे वह पहचान में नहीं आ रहा है. इधर गौरीशंकर फर्नीचर के संचालक सौरभ कुमार जयसवाल का कहना है कि चोरों ने उसके दुकान में भी चदरा काट कर दाखिल हुआ और उसके काउंटर के दराज से 55 हजार की नकदी की चोरी कर ली. सौरभ का कहना है कि जिस चोर ने उसके बगल के दुकान में चोरी किया है, उसी चोर ने उसके दुकान में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया है.

मालूम हो कि नवगछिया में इन दिनों चोरों के आतंक से शहर के व्यवसायी डरे सहमे हुए हैं. मालूम हो कि पिछले दिनों ही प्रोफेसर कॉलोनी और गौशाला रोड में भी मदन अहल्या महिला महाविद्यालय के दो कर्मियों के घर चोरी कर चारों ने लाखों का माल उड़ा लिया था. इस मामले में पुलिस ने गिरफ्तारी भी की जिससे लोगों को उम्मीद थी कि अब चोरी की घटना पर अंकुश लगेगा लेकिन एक बार फिर से लोग चोरों के खौफ के साये में जीने को विवश हैं.
थाने के बलग में हैं मेरा घर फिर भी लगता है चोरों का डर
नवगछिया शहर के लोग अब कहने लगे हैं कि उन लोगों का घर थाने के बगल में ही है लेकिन उन लोगों को अब सबसे ज्यादा चोरों का डर लग रहा है. लगातार हो रही चोरी ने एक ओर पुलिस की गश्त पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है दूसरी ओर शहर का हर एक व्यवसायी आशंकित है.

