नवगछिया : नवगछिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 के सीताराम तांती की पत्नी सुशीला देवी 55 वर्ष की मौत बीमारी की वजह से मंगलवार को हो गयी. बीमारी का इलाज कराने में सीताराम के सारे पैसे खर्च हो गये. इस कारण उसके पास दाह संस्कार के लिए पैसे नहीं थे. पैसे के आभाव में घंटों सुशीला देवी की अर्थी नहीं उठ सकी. अंत में कुछ स्थानीय लोग सामने आये और चंदा करके रकम जमा किया और फिर सुशीला देवी के पार्थिव शरीर को दाह संस्कार के लिए जे जाया गया.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

स्थानीय लोगों से जानकारी मिली है कि सुशीला के पति सीताराम तांती बीड़ी बना कर अपने परिवार का गुजर बशर करते हैं. पिछले दिनों सुशीला गंभीर रूप से बीमार पड़ी, जिसका इलाज कराने में उसके सारे पैसे खर्च हो गये. कुछ दिनों तक उसने आस पास के लोगों से कर्ज ले कर भी अपनी पत्नी का इलाज कराया लेकिन अंतत: मंगलवार को सुबह वह चल बसी. मंगलवार को सीताराम अपनी पत्नी के शव के पास बैठे, एक ठक अपनी पत्नी की लाश को देखे जा रहे थे. उसे काई भी दाह संस्कार का पैसा देने वाला नहीं था.

उसने कर्ज लेना चाहा लेकिन किसी ने उसे कर्ज नहीं दिया. आस पास के पड़ोसियों ने स्थानीय वार्ड सदस्य से संपर्क कर पैसे की मांग की तो वार्ड सदस्यों के प्रतिनिधि विनोद भगत और फिरोज का कहना था कि पिछले दिनों उसने कई लोगों को करीब अंत्येष्टि का पैसा दिया लेकिन नगर पंचायत कार्यालय से उन लोगों को इस योजना के पैसे का भुगतान नहीं किया जा रहा है इसलिए वे लोग अब पैसे देने में असमर्थ हैं. अंतत: कुछ युवक सामने आये और आपस में चंदा कर शव को दाह संस्कार के लिए ले गये. मामले की बाबत नवगछिया नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका मोबाइल स्वीच आफ था.

 

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet