नशा मुक्ति का पैगाम लेकर अमनदीप पहुंचा खरीक
Total Downloads: 116
दो लाख बारह हजार किलोमीटर की यात्रा साइकिल से तय किया
अमेरिका के जॉन विल्सन के विश्व रिकॉर्ड एक लाख पच्चीस किलोमीटर को पार कर 212000 किलोमीटर की यात्रा साइकिल से तय कर अमनदीप सिंह खालसा का गिनीज बुक ऑफ द वर्ल्ड में नाम दर्ज कराया. जनवरी 2018 में इसके लिए अमनदीप को अमेरिका में मिलेंगे $50000
खरीक : कर्नाटक के बेंगलुरु से नशा मुक्ति का अभियान लेकर अमनदीप सिंह खालसा रविवार को खरीक पहुंचा . राष्ट्रीय राजमार्ग 31 खरीक चौक से आगे अंभो ढाबा में स्थानीय ग्रामीणों ने नशा मुक्ति अभियान के प्रणेता मनदीप सिंह खालसा का भव्य स्वागत किया.

गिनीज बुक ऑफ द वर्ल्ड में साइकिल से 125000 किलोमीटर की यात्रा करने का रिकॉर्ड बनाने वाले अमेरिका के जॉन विल्सन को पछाड़ते हुए बेंगलूर के अमनदीप सिंह खालसा ने दो लाख बारह हजार किलोमीटर साइकिल से यात्रा करने का विश्व रिकॉर्ड बनाकर गिनीज बुक ऑफ द वर्ल्ड में नाम दर्ज कराने में सफलता पाए है.
शराब पीने से मामा की मौत की घटना ने नशाबंदी अभियान के लिए अमनदीप को किया प्रेरित अमनदीप सिंह खालसा अपने मामा रामा रेड्डी से बहुत ज्यादा स्नेह करता था. शराब पीने के कारण मामा के निधन की घटना मैं अमनदीप को झकझोर दिया बकौल अमनदीप रोजाना लोग नशा का पान कर मौत का ग्रास बन रहे हैं. मुझे लगा क्यों ना लोगों को नशा मुक्ति के लिए प्रेरित किया जाए. जनवरी 2008 नशा मुक्ति अभियान के लिए अपना घर परिवार त्याग कर साइकिल की यात्रा पर निकल पड़ा अमनदीप अपने साइकिल के आगे गुरुद्वारा गुरु नानक मिशन बंगलुरु कर्नाटक का नेम प्लेट लगाकर साइकिल से यात्रा कर रहे हैं.

25 राज्यों का कर चुके हैं भ्रमण
अमनदीप सिंह खालसा बीते ब 2008 से अब तक भारत के 25 राज्यों का भ्रमण कर नशा मुक्ति का अभियान चला रहे हैं हैं जिन राज्यों मैं अमनदीप ने नशा मुक्ति अभियान चलाया है इनमें कर्नाटक आंध्र प्रदेश तेलंगाना कर्नाटक केरल पांडिचेरी तमिलनाडु गोवा दमन दीव गुजरात राजस्थान हरियाणा जम्मू कश्मीर हिमाचल उत्तर प्रदेश उत्तराखंड झारखंड समेत 25 राज्यों का साइकिल से साइकिल से यात्रा किया है और विश्व रिकॉर्ड बनाया है.
नशा छोड़ने के लिए लोगों को बांट रहे हैं दवा
कर्नाटक से साइकिल से बिहार के खरीक पहुंचे नशा मुक्ति अभियान के प्रणेता अमनदीप सिंह खालसा जगह जगह रुक कर लोगों को नशा नहीं करने और खुशहाल जीवन जीने के लिए प्रेरित करने कर रहे हैं .अपने पैतृक गांव चिकतिरुपति को पूर्ण रूप से नशा मुक्त बना दिया. पंजाब में 12000 गांव 10000 शराब के ठेके है सबसे ज्यादा पंजाब में शराब से युवा बर्बाद हो रहे हैं. पंजाब को नशा मुक्त करना हमारी पहली प्राथमिकता है.
अमनदीप पंजाब खालसा में शिक्षक रहा है पत्नीपेशे से बेंगलुरु में शिक्षिका है. बेटा अमेरिका में ईएनटी चिकित्सक है.
गिनीज बुक में दर्ज कराया नाम
कर्नाटक के कोलार जिला अंतर्गत मालूरू तहसील के चिकतिरुपति ग्राम निवासी अमनदीप सिंह खालसा ने 212000 किलोमीटर की यात्रा कर गिनीज बुक में नाम दर्ज करा कर विश्व में साइकिल से सबसे ज्यादा दूरी तय करने का मुकाम हासिल किया है. 3500 स्कूलों मैं जा कर नशा मुक्ति का अभियान चला चुके है. नीतीश के अभियान की प्रशंसा बिहार के शराबबंदी अभियान की प्रशंसा करते हुए अमन जीत सिंह खालसा ने कहा की नशाबंदी के संदर्भ में बिहार सरकार का कार्य काफी सराहनीय रहा है इसके लिए मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर उन्हें धन्यवाद दूंगा.
