पटना मणिपुर में सोमवार की दोपहर बिहार के दर्जनों छात्रों को बुरी तरह पीटे जाने की खबर आ रही है। वहां के एक पूववर्ती छात्र कुमुद रंजन ने इसका खुलासा किया है। घटना की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मणिपुर के मुख्यमंत्री से बात की है।
Total Downloads: 176
सीएम नीतीश ने बताया, राजगीर में पुलिस एकेडमी उनका ड्रीम प्रोजेक्ट
पटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को 54 नवनिर्मित थानों सहित 174 पुलिस भवनों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने पुलिसकर्मियों को ईमानदारी की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि नालंदा स्थित पुलिस एकेडमी उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है।

अॉफिस में छलका रहे थे जाम, पहुंच गए डीएम और दिया आदेश-गिरफ्तार करो
पटना मोतिहारी में अॉफिस का काम निपटाते हुए कर्मचारी बीच-बीच में शराब की चुस्की भी ले रहे थे। टेबल पर पड़ी फाइलों के बीच एक शराब की बोतल और गिलास में पड़ी शराब को देखकर गुस्से से लाल होते हुए जिलाधिकारी ने दो कर्मचारियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया।
पटना में जब एक साथ निकलीं छह अर्थियां, शवयात्रा को देख रो पड़े लोग
पटना फतुहा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर नोहटा से सोमवार को जब एक साथ छह अर्थियां निकलीं तो देखने वालों के आंसू थम नहीं रहे थे। इसके बाद एक-एक कर छह शवों का एक साथ फतुहा के सम्मसपुर स्थित श्मशान घाट पर दाह-संस्कार किया। बता दें कि रविवार को गंगा स्नान करने के दौरान 11 लोगाें में से सात लोगों की डूबकर मौत हो गई थी।
HC ने दिया नीतीश सरकार को झटका, शराबबंदी कानून पर दिया ये बड़ा फैसला
पटना बिहार सरकार के पूर्ण शराबबंदी को पटना हाईकोर्ट ने फिर एक बार फिर झटका देते हुए शराब अधिनियम के तहत अभियुक्त बनाए गए लोगों को अग्रिम जमानत देने का निर्देश दिया है। अदालत ने नई शराब अधिनियम की धारा 76(2) को भी असंवैधानिक करार दिया है। अदालत ने यह स्पष्ट किया कि शराब अधिनियम के तहत बनाए गए अभियुक्तों को हाईकोर्ट के अलावा निचली अदालतों से भी अग्रिम जमानत दी जाएगी। बिहार की नए शराब कानून 2016 की धारा 76(2) के तहत यह प्रावधान किया गया है कि ऐसे मामलों में अग्रिम जमानत प्रदान नहीं की जाएगी।

