बिहार की अपराह्न तीन बजे तक की पांच बड़ी खबरें यहां पढ़ें।

1. नोटबंदी की वर्षगांठ पर सीएम नीतीश ने ट्वीट कर केंद्र सरकार को दी बधाई

पटना [जेएनएन]। आज नोटबंदी के एक साल पूरे हो गए हैं और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसके लिए केंद्र सरकार को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर बधाई संदेश देते हुए लिखा है कि नोटबंदी से काला धन पर प्रभावकारी कार्रवाई हुई है और बेनामी संपत्ति पर भी हमला प्रारंभ हो गया है।

2. बिहार की महिला पुलिस में भर्ती के लिए नया नोटिफिकेशन जारी, जानिए

पटना [जेएनएन]। अगर आप महिला हैं और पुलिस विभाग में नौकरी करने की इच्छुक हैं तो यह खबर आपके लिए है। बिहार पुलिस में महिला सिपाही के पद पर भर्तियां निकली हैं। इस परीक्षा को लेकर नया नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस पद के लिए आवेदन कर चुकी महिला उम्मीदवार यहां परीक्षा का पूरा शेड्यूल जान सकती हैं।

3. पैराडाइज घोटाले से बिहार भाजपा में बेचैनी, अपने ही बढ़ाएंगे मुसीबत

पटना [राज्य ब्यूरो]। कालेधन के खिलाफ कार्रवाई और नोटबंदी के फायदे गिनाने की तैयारी में जुटी भाजपा के अपने ही मुसीबत बढ़ाएंगे। पैराडाइज पर्दाफाश के बाद बिहार भाजपा में बेचैनी है।

4. नोटबंदी के खिलाफ राजद-कांग्रेस साथ-साथ, भाजपा के खिलाफ एक मंच पर आए छह दल

 पटना [राज्य ब्यूरो]। राजद-कांग्रेस के नेता बुधवार को हाथों में हाथ डाल, कंधे से कंधा मिलाकर केंद्र की भाजपा सरकार पर हल्ला बोलेंगे। पटना के साथ ही सभी जिला में नोटबंदी के एक साल पूरे होने पर आठ नवंबर को होनेवाले आयोजन का नाम काला दिवस रखा गया है।

5. बिहार बोर्ड का पोर्टल खुला है, इंटर रजिस्ट्रेशन में सुधार के लिए ऐसे करें आवेदन

पटना [जेएनएन]। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन लेने और इंट्री करने वाली एजेंसी का वर्क ऑर्डर सोमवार को रद कर दिया है। मंगलवार से इंटर पंजीयन सुधार के लिए बोर्ड का पोर्टल खुल गया है। एजेंसी की गलती के कारण रजिस्ट्रेशन बाधित होने की स्थिति में संबंधित स्कूल या छात्र से किसी तरह का विलंब शुल्क नहीं लिया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *