नवगछिया :- नवगछिया पुलिस जिला के पुलिस कप्तान सुधिर प्रसाद सिंह बुधवार को दो दिवसीय रात्रि प्रवास के क्रम में परवत्ता थाना में आयोजित किसान गोष्ठी में आए हुए लोगों से समस्या सुने और इस समस्या के समाधान के लिए तुरंत मौजूद परवत्ता थाना प्रभारी से जल्द से जल्द निपटाने को कहा है. मालूम हो कि आए हुए लोगों में से पहला फरीयादी साहू परवत्ता के बोतल टोला निवासी मनोज कुमार ने एसपी के सामने में अपनी समस्या रखते हुए कहा कि मेरे जमीन पर जबरदस्ती दबंगों ने कब्जा कर उस पर झोपड़ी बनाकर रहरहा है. वहां पर हम लोग जाते हैं तो हम सभी परिवारों को खदेड़ कर भगा देता है और मारपीट भी करने लगता है जबकि वो जमीन मेरा है इस पर एसपी सुधीर प्रसाद सिंह ने कागजों को देखा और थाना प्रभारी शिव कुमार यादव को कहा कि वहां पर से झोपड़ी हटाकर इन लोगों को दखल करवाया जाए,
Total Downloads: 116
खगड़ा गांव के ही भाई और बहन प्रकाश कुमर के बहन से ही इन्द्रानंद कुमर ने जमीन खरीद किया है जिसमें कि तीनों पक्ष आपस में जमीन बंटवारे में उलझा हुआ है जिसमें कि एसपी ने कहा कि इस जमीन पर धारा 144 लगाने को कहा है, गरैया के फागो मंडल अपना पक्ष रखते हुए कहा कि हम 48 हजार में करीब तीन साल पहले जमीन गांव के ही महिल यादव से खरीदा उस वो 48 हजार में हमको दिया मगर अब वो इस जमीन का रसीद नहीं कटवाने दे रहा है.

रसीद कटवाने के नाम पर 2 लाख रुपए का मांग कर रहा है जो कि हम देने में सक्षम नहीं है हुजूर हम वहां पर घर भी बना लिए हैं. महिल यादव घर आकर कहता है कि पैसा दो नहीं तो तभी जमीन का रसीद कटवा देंगे इस पर एसपी ने कहा कि आपको ही जमीन मिलेगा आप एक प्राथमिक थाना में करवा दीजिए, वहीं जमूनियां पंचायत के मुखिया सहीद बैठा ने पक्ष रखते हुए कहा कि गांव के ही निरंजन भगत ने 8 कट्ठा जमीन दान दे दिया जिसमें की पंचायत भवन बना हुआ है. अब उस जमीन पर फिर से निरंजन भगत के पोता कब्जा करना चा रहा है. एसपी ने कहा कि ऐसा होगा थाना प्रभारी को देख लिया जाएगा.

