भागलपुर: युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव को राष्ट्रीय जनता दल का राष्ट्रीय परिषद का सदस्य मनोनीत किया गया है।उक्त जानकारी राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सह विधान परिषद सदस्य एस. एम. कमर आलम ने दी।उक्त मनोनयन के लिए युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने राजद प्रमुख श्री लालू प्रसाद यादव,नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव,पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव एवं युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के प्रति आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि पार्टी के विचारधारा को जन जन तक पहुचाने के लिए कृति संकल्पित हूँ ।

अरुण यादव

श्री यादव ने कहा कि दिनांक 21 नवम्बर 2017 को श्री कृष्ण स्मारक भवन( डॉ राममनोहर लोहिया सभागार) में पार्टी के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी श्री जगदानंद सिंह द्वारा राष्ट्रीय परिषद की बैठक बुलाई गई है,तत्पश्चात नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद जी के अध्यक्षता में राजद का खुला अधिवेशन होगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *