नागरिक विकास समिति द्वारा आगामी 6 दिसंबर से आयोजित होने वाले भागलपुर महोत्सव का उद्घाटन बिहार के राज्यपाल सतपाल मलिक करेंगे। शनिवार को पटना स्थित राजभवन में मिलने गए आयोजन समिति के सदस्यों को उन्होंने अपनी सहमति दी है।
Total Downloads: 275
समिति के सलाहकार रमण कर्ण ने बताया कि महोत्सव के आयोजन को लेकर समिति के सदस्य मो. जियाउर रहमान ने भाजपा नेता सह पूर्व सांसद शाहनवाज हुसैन के अगुवाई में राज्यपाल से मुलाकात की। इस दौरान समिति सदस्यों ने राज्यपाल को पिछले 11 सालों से हो रहे आयोजन के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।

सलाहकार ने राज्यपाल के द्वारा उद्घाटन किए जाने की सहमति मिलने के बाद उद्घाटन सत्र के कार्यक्रम में समय परिवर्तन करने और कार्डधारी (आमंत्रित) लोगों के ही उद्घाटन सत्र में शामिल होने की बात कही। समिति के संयोजक नरेश साह और सचिव सत्यनारायण प्रसाद ने बताया कि इस वर्ष भागलपुर महोत्सव का आयोजन स्थानीय टाउन हॉल में 6 से 10 दिसंबर तक होगा। शनिवार को आयोजन समिति कार्यालय में समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान आनंद श्रीवास्तव, राकेश रंजन केशरी, चंद्रशेखर राय, विष्णु साह, सरदार हरविंदर सिंह, अवधेश यादव, विनोद ठनठनिया, मो. इश्तियाक रजा मौजूद थे। समिति के अध्यक्ष जिम्मी क्वाड्रेस ने राज्यपाल के सहमति में सहयोग के लिए भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को बधाई दी।

