1.तेजप्रताप यादव के बिगड़े बोल, सुशील मोदी के बाद अब पीएम मोदी को दी धमकी
Total Downloads: 116
पटना [जेएनएन]।राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की सुरक्षा कम कर जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा हटाने से भड़के तेजप्रताप यादव ने कहा, ‘लालूजी का मर्डर कराने की साजिश रची जा रही है और हमलोग इसका मुहंतोड़ जवाब देंगे और नरेंद्र मोदी का हम खाल उधड़वा लेंगे।
2. आतंकी तौसीफ को ATS टीम गया से ले गई गुजरात, 56 लोगों की हत्या का है आरोप

गया [जेएनएन]। गुजरात से गया पहुंची एटीएस की टीम ने केंद्रीय कारागार में बंद अहमदाबाद बम ब्लास्ट कांड के मुख्य आरोपी आतंकी तौसीफ खान को लेकर गुजरात के लिए रवाना हो गई है। गया एयरपोर्ट से सुरक्षा के वजहों से तौसिफ को एटीएस की टीम चार्टेड प्लेन से ट्रांजिट रिमांड पर अहमदाबाद ले गई।
3. बिहार: PMCH में जिंदगी-मौत की लड़ाई लड़ रही बच्ची की दास्तां सुन कांप उठेगी रूह
पटना [जेएनएन]। नवगछिया जिले के बिहपुर में शनिवार की रात एक दिल दहलाने वाली नरसंहार की घटना ने अपराधियों के बढ़ते मनोबल को दर्शााया है। इस घटना में एक ही परिवार के चार लोगों को धारदार हथियार काट दिया गया, जिसमें तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
4.बेटे ने ले ली मां की जान, थाने पहुंची बहू ने कहा- मेरा पति हत्यारा है, पकड़ लो
वैशाली [जेएनएन]। बेटे ने अपनी पत्नी को बच्चों के साथ अपने कमरे में जाने को कहा। जब वह बच्चों के साथ घर में चली गई तो उसने कमरे में टीवी की आवाज तेज कर अपनी बूढ़ी मां को पलंग पर उठा-उठा कर इतना पटका कि पलंग भी टूट गया। जब उसकी वृद्ध मां बुरी तरह निढ़ाल हो गई तो उसने एक तार से उसका गला घोंट कर हत्या कर दी।
5. शराब पीकर युवक चला रहा था बाइक, मौत का मंजर देख लोगों की फटी रह गई आंखें
मधुबनी [जेएनएन]। शराब पीकर युवक बाइक चला रहा था और अचानक वह बाइक सहित पेड़ से टकरा गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। उसकी एेसी मौत देखकर लोगों की आंखें फटी रह गईं। बाइक पर बैठे हुए ही वह पेड़ पर टंगा था और उसकी मौत हो चुकी थी।

