नवगछिया : पुलिस जिला नवगछिया के रंगरा सहायक थाना क्षेत्र अंतर्गत रंगरा चौक स्थित एनएच 31 पर सुबह सुबह रंगरा के एक स्कूली वाहन तथा एक बाइक की आमने सामने टक्कर हो गयी जिसकी वजह से बाइक चालक गंभीर रुप से जख्मी हो गए जबकि मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे एक अन्य व्यक्ति मामूली रूप से घायल हो गए. घटना के बाद रंगरा पुलिस ने चौक पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से घायल अवस्था में दोनों व्यक्ति को रंगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बेहतर उपचार के लिए नवगछिया स्थित अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया जाया जा रहा था मगर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया.
Total Downloads: 116
जबकि मामूली रूप से घायल एक व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद रंगरा स्वास्थ्य केंद्र से छुट्टी दे दी गई. दुर्घटना की शिकार हुए मृतक व्यक्ति की पहचान भागलपुर के ततारपुर रिकाबगंज निवासी मोहम्मद आकिब अख्तर की रूप में की गई है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक बाइक चलाते हुए अपने बड़े भाई के साथ बाइक से कटिहार जा रहे थे. इसी दौरान रंगरा चौक पहुंचने पर चापर की ओर से पश्चिम दिशा की ओर जा रही स्कूली वाहन से मोटरसाइकिल सवार की आमने-सामने की टक्कर हो गई. स्कूली वाहन स्थानीय रंगरा सहायक थाना क्षेत्र अंतर्गत डैफोडिल पब्लिक स्कूल का बताया जाता है. मौके पर पहुंची रंगरा पुलिस ने मृतक का अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में पोस्टमार्टम करा कर लाश परिजनों को सौंप दिया है.

मोटरसाइकिल और टाटा मैजिक गाड़ी के भीषण दुर्घटना में बाल – बाल बचे विद्यालय के दर्जनों छात्र छात्राएं
मोटरसाइकिल और विद्यालय के बच्चों को लादकर स्कूल जा रहे हैं. मैजिक में आमने – सामने की टक्कर के बाद मैजिक में सवार दर्जनों बच्चे बाल बाल बच गए. दुर्घटना के बाद मैजिक चालक गाड़ी पर सवार बच्चों को उतार कर भाग निकले. इसके बाद मैजिक पर सवार सभी बच्चों को रंगरा पुलिस ने उनके घर तक पहुंचाया. बच्चों के परिजनों को इसकी सूचना मिलते ही परिजनों के बीच भी घटना को लेकर हाहाकार मच गया.
कई अभिभावक अपने बच्चों की सलामती को लेकर रंगरा चौक पहुंच गए. बताया जा रहा है कि रंगरा चौक पर आज बड़ी दुर्घटना होते होते टल गई. वही इस बाबत डैफोडिल्स स्कूल रंगरा के प्राचार्य अभिषेक कुमार ने इस बारे में कहा कि दुर्घटनाग्रस्त मैजीक गाड़ी मदरौनी के एक व्यक्ति की भाड़े पर ली गई थी जो प्रतिदिन बच्चों को घर से स्कूल पहुंचाता था.

