नारायणपुर- प्रखंड के चकरामी गांव के मालाकार टोला में मंगलवार की रात्रि अपराधियों द्वारा कुल्हाड़ी एवं अन्य धारदार हथियार से पाँच लोगों पर जानलेवा हमले मामले में गुरुवार की संध्या पुर्व सांसद सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन चकरामी पहुंच परिजनों से मिले व परिजनों को भरोसा दिलाया कि आपको न्याय मिलेगा हर हाल में खुनी खेल खेलने वाले को बख्शा नहीं जाएगा.
Total Downloads: 116
जख्मी श्रवण ने शहनाज हुसैन से पाँच लोगों को जख्मी व गंभीर हालत म उपसरपंच गजेंद्र शर्मा की सिल्लीगुड़ी में भर्ती व अभी तक बेहोश रहने की बात कही साथ ही बसोबास जमीन व गंगा दियारा की जमीन फर्जी तरीके से अपने नाम कर बिक्री करने को बताया. व सात लाख रुपये रंगदारी मांगने सहित घर की महिलाओं के साथ गलत नियत से अस्मत लुटने का प्रयास बताया जो ग्रामीणों की सजगता से अपराधी अपने मंसुबे में कामयाब नहीं हुए.

मौके पर जिलाध्यक्ष बिनोद मंडल,मंडल अध्यक्ष नीलांम्बर झा नीलू,दिनेश यादव,शशिभूषण यादव, बिजय सिंह कुशवाहा, गया यादव, जैम्स,अजय सिंह कुशवाहा, डबलू मंडल, सोनू शर्मा सहित अन्य मौजूद थे.

