जिले के 87 दारोगा व एएसआई की प्रोन्नति होगी। इसके अलावा 181 दारोगा व इंस्पेक्टर के सेवा की संपुष्टि की गई। सोमवार को डीआईजी की अध्यक्षता में प्रमोशन बोर्ड की बैठक हुई। डीआईजी विकास वैभव ने कहा कि एक दारोगा को छोड़कर सभी को प्रमोशन के योग्य पाया गया।
Total Downloads: 115
भागलपुर जिले के एएसआई (प्रशिक्षण) 47, एएसआई 38 और तीन दारोगा के प्रोन्नति पर बोर्ड में समीक्षा की गई। सभी के सर्विस रिकार्ड को देखा गया। सभी एएसआई को दारोगा में प्रोन्नति के लिए योग्य पाया गया।

तीन दारोगा विजय प्रसाद सिंह, अजय शर्मा और गगन कुमार के सर्विस रिकार्ड की जांच की गई। दारोगा अजय शर्मा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई लंबित रहने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया। इसी तरह साल भर पहले दारोगा से इंस्पेक्टर में प्रोन्नति पाने वाले भागलपुर के 19 इंस्पेक्टर, नवगछिया के पांच और डीआईजी कार्यालय में तैनात इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार के सेवा की संपुष्टि की गई। इसी तरह 41 दारोगा, 31 एएसआई (प्रशिक्षण) और 109 एएसआई के प्रोन्नति की संपुष्टि की गई। बैठक बोर्ड सदस्य के रूप में एसएसपी मनोज कुमार और सीटीएस के प्राचार्य छोटे लाल प्रसाद उपस्थित थे।

