नवगछिया : नवगछिया बाजार के हृदय में बसने वाली जगतजननी माँ दक्षिणेश्वर काली मंदिर में आज मंत्रोच्चार के बाद माँ को छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया गया। मैया के दरवार को भव्य रूप देने की कोशिश की गई । रांत के समय माँ का दरवार झालर की रोशनी से जगमगा रहा था।

जिसमे देर संध्या माँ के जयकारे से पूरा शहर मैया मय हो गया बाहर से आये कलाकारों के द्वारा माँ को भजनों से रिझाने के लिए कोई कसर नही छोड़ा गया , जहां महिलाओं की खचा खच भीड़ देखी गयी वही कार्यकर्ताओ भी जी जान से लगे हुए थे। पंडित रामजी ने बताया कि लगातार तीसरे वर्षो से अमावास्या के अवसर पर मैया का अखंड पाठ होता रहा है ।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भोला शर्मा, पंकज भारती, शम्भू चिरानिया, रमेश केडिया, सुमित भगत, कैलाश चिरानिया, पंकज भगत, अमर शर्मा, राजेश कुमार, सहित अन्य लगे हुए हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *