नवगछिया : खूंखार अपराधियों को पकड़ने में पुलिस फेल हो गई है। कुख्यातों के सामने पुलिस घुटने टेक चुकी है। आला अधिकारियों के निर्देश का भी कुछ नहीं हुआ। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर अब भागलपुर व नवगछिया के टॉप टेन अपराधियों की सूची एसटीएफ को भेजी जा रही है। पटना में पिछले सप्ताह आला अधिकारियों की बैठक में अपराधियों पर शिकंजा कसने की रणनीति तैयार की गई थी।
Total Downloads: 113
पुलिस सूत्रों का कहना है कि पहले भी कुछ अपराधियों की सूची एसटीएफ को भेजी गई थी, लेकिन अब नई सूची भेजी जा रही है। फरार कुख्यात अपराधी सालों से पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है, लेकिन उसे गिरफ्तार करने में पुलिस कमजोर साबित हो रही है। सूची में मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव के मोस्ट वांटेड और नवगछिया के अपराधी नाम शामिल है। दोनों अपराधियों पर करीब दो दर्जन हत्या, लूट, रंगदारी और अपहरण जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।

दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए 50-50 हजार का इनाम घोषित है। कुख्यात एक दशक से फरार है। इसी तरह नवगछिया के अपराधी भी सालों से फरार है। सूची में नवगछिया पुलिस जिले के भवानीपुर के कुमोदी यादव, शबनम यादव, पकरा गांव के कमांडो राय, मोजाहिदपुर के मोगलपुरा के टिंकू मियां, हबीबपुर थाना क्षेत्र के दाउदबॉट के सोनू यादव और राणा मियां के नाम शामिल हैं। सूत्रों का कहना है कि जल्द ही इन अपराधियों को सूची एसटीएफ को सौंपी जाएगी और एक निर्धारित समय के अंदर इन अपराधियों को एसटीएफ अपनी तकनीकि सेल के जरिये गिरफ्तार कर लेने की कार्रवाई करेगी।

