खगड़िया में मंगलवार की दोपहर परबत्ता थाना क्षेत्र स्थित टेमथा करारी पंचायत स्थित भगवान घाट पर एक ओवर लोडिंग नाव के बीच नदी में पलट जाने से आधा दर्जन लोग लापता हैं। हालाँकि 7 के करीब लोग नदी तैरकर बाहर निकलने में सफल हुए।स्थानीय मछुआरे की मदद से लापता लोगों को खोजने का काम जारी है।तैरकर बाहर निकले सिराजपुर का राम उदय चौधरी (60) का अस्पताल में इलाज़ चल रहा है।
Total Downloads: 382
उन्होंने बताया कि मंगलवार को करीब 14 की संख्यां में सिराजपुर, टेमथा शर्मा टोला व जानकी चक के ग्रामीण टेमथा घाट से दियारा के लिए चले। इसमें अधिकांश किसान थे जो अपने साथ एक दर्ज़न से अधिक यूरिया का बोरा भी ले जा रहे थे।नाव पर क्षमता ओवर लोडिंग था। नाव आधी नदी पर हुई ही होगी कि अचानक लड़खड़ाने लगी।इसके बाद डूब गयी। 7 किसानों ने किसी तरह तैरकर बाहर निकला।

इधर घटना की सूचना मिलते ही गोगरी एसडीपीओ राजन कुमार सिन्हा, परबत्ता बीडीओ सह सीओ कुंदन कुमार सदलबल घटना स्थल पर पहुँचकर मामले की छानबीन में जुट गए है। अब तक नदी से एक भी शव बरामद नहीं हुआ है।घाट पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी है।

