खरीक प्रखंड के खैरा गांव में गलत नियत से मंगलवार की रात गांव की ही एक महिला के घर में घूस कर छेड़खानी करने के आरोपी पूर्व वार्ड सदस्य बबलू दास (35) को घरवालों ने पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया। बुधवार को उसे नवगछिया जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार युवक जदयू महादलित प्रकोष्ठ का प्रखंड अध्यक्ष है। पीड़ित महिला ने घर में घुसकर छेड़खानी करने के प्रयास का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार युवक गलत नियत से घर घुस कर महिला के साथ छेड़खानी का प्रयास करने लगा।

महिला द्वारा हल्ला करने पर घर के सदस्य एवं पड़ोसी मौके पर पहुंच कर उसे पकड़ लिया। फिर उसे पुलिस सुपुर्द कर दिया। आरोपी युवक ने बताया कि मुझे साजिश के तहत फंसाया गया है। वहीं, जदयू प्रखंड अध्यक्ष पप्पू कुमार यादव ने घटना की कड़ी निंदा की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *