भागलपुर:  नववर्ष की पहली सुबह का उत्‍सवी माहौल बिहार के भागलपुर में मातमी हो गया है। वहां नए साल के अवसर पर पिकनिक मनाने जा रही बच्‍चों से भरी नाव गंगा नदी में पलट जाने के कारण तीन बच्‍चे डूब गए बताए जा रहे हैं। उनकी खोज जारी है।

जानकारी के अनुसार भागलपुर में रजंदीपुर गंगा घाट पर एक छोटी नाव सोमवार की सुबह डूब गई। नाव घाट से कुछ ही देर गई थी कि उसने संतुलन खो दिया। उसमें सवार नौ में से छह बच्‍चों को तो निकाल लिया गया, लेकिन तीन अभी भी लापता हैं। उनकी खोज जारी है।

रजंदीपुर गंगा घाट पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। वहां अफरा-तफरी व मातम का माहौल है। बच्‍चों की खोज में विलंब के साथ निराशा बढ़ती जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *