भागलपुर। ठंड को लेकर आंगन में आग ताप रहे सबौर बंशीटीकर में तीन बच्चे गुरुवार को गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें परिवार वालों ने इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। आग तापने से झुलसने वाले बच्चों में उत्सव कुमार (12), गौरव कुमार (11) और अंशु कुमार (5) शामिल है।

गौरव को बचाने में उसकी मां दीपा देवी का भी हाथ जख्मी हो गया था। उत्सव शिशु विकास निकेतन में पांचवी, गौरव चौथी का और अंशु किड्स प्ले कक्षा का छात्रा है। तीनों आपस में चचेरे भाई हैं। परिजनों ने बताया कि बच्चे घर के आंगन में आग लगाकर ताप रहे थे। तभी अंशु पानी की बोतल समझ किरासन तेल से भरी बोतल ले आया। उसने किरासन तेल आग में उलट दिया।

इससे आग की तेज लपटें उठ गई। इससे तीनों बुरी तरह झुलस गए। आननफानन में आग बुझाकर तीनों को भर्ती मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया। इसमें अंशु ज्यादा गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। सभी के चेहरे आग से बुरी तरह झुलसे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *